एसपी ने किया पथरगामा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

फाइलों के अवलोकन के साथ दिए सुधार के निर्देश

रविवार को गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने पथरगामा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण से पूर्व पुलिस जवानों द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और भवन की स्थिति का जायजा लिया. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी ने बताया कि वर्तमान में पुलिस निरीक्षक कार्यालय पथरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में संचालित हो रहा है, क्योंकि विभाग का स्वयं का भवन उपलब्ध नहीं है. एसपी मुकेश कुमार ने कार्यालय में रखे सभी अभिलेखों और फाइलों का गहन अवलोकन किया. इस दौरान कुछ फाइलों में पायी गयी त्रुटियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को दिये. निरीक्षण के दौरान पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार, राजाभिट्ठा थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक कार्यालय के सभी कर्मी एवं पुलिस जवान उपस्थित थे. एसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कार्यालय संचालन में और अधिक सुधार लाने पर बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >