बेटियों के लिए मददगार बन रहा है आराध्या फाउंडेशन

बेटियों को समृद्धशाली बनाने की पहल

बसंतराय में आराध्या फाउंडेशन की ओर से बेटी को समृद्धशाली बनाने के पहल की जा रही है. संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अजय ठाकुर के पुत्र धीरज ठाकुर ने इसकी शुरुआत की. कहा कि बेटी बोझ नहीं, बेटी स्वाभिमान है. बेटी के होने से ही संपूर्ण सृष्टि की रचना संभव है. श्री ठाकुर की पहल बेटी को इनके माध्यम से स्वाबलंबन बनाये जाने पर बल दिया जा रहा है. इस क्रम में सनौर के विश्वंभर मंडल की बेटी के शादी समारोह में नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए आर्थिक सहायता किया. पचुवाक़ित्ता गांव के सुरेश दास की पुत्री खुशबू के कन्यादान के दौरान मदद किया है. इस दौरान अनिल मिश्र, मांगन यादव, संजय झा, डब्लू मिश्र, नटवर मिश्र, प्रदीप साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >