धमसांय मेले का एसडीपीओ ने लिया जायजा, सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया पाठ

मंदिर के पुजारी अंबुज कुमार मिश्रा से मंदिर के संबंध में जानकारी ली

शिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य में धनेश्वरनाथ शिव मंदिर धमसांय में लगे चार दिवसीय मेले को लेकर गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने धमसांय पहुंचकर शिव मंदिर समेत मेले की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. एसडीपीओ ने मंदिर के पुजारी अंबुज कुमार मिश्रा से मंदिर के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने मेला परिसर का मुआयना किया. इस दौरान मेले में बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड बाइक सवार को देख एसडीपीओ ने रोका और हेलमेट नहीं पहनने एवं बाइक पर तीन लोगों को बैठने का कारण पूछा. एसडीपीओ ने बाइक सवार को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर दंडित किया जाएगा. उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दूसरी बार इस प्रकार देखा गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस के भय से हेलमेट नहीं पहनें, बल्कि अपने कीमती जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट को आवश्यक रूप से पहनें. बाइक दुर्घटना में ट्रिपल लोडिंग भी एक बड़ा कारण है. क्षमता से अधिक सवार को बाइक पर बैठने से बाइक अनियंत्रित हो जाती है, जिससे लोग दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं. इधर मेला परिसर में एसडीपीओ द्वारा बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड बाइक सवार को रोकते देख कई बाइक सवार भागते देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >