देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार : हेंब्रम

महादेवबथान में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में कानूनी पहलूओ की मिली जानकारी

डालसा की ओर से गुरुवार को महागामा प्रखंड के महादेव बथान पंचायत के संथाली टोला में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया. डालसा की टीम में शामिल अधिकार मित्र जय कृष्ण यादव एवं स्टेंशिला हेंब्रम ने ग्रामीणों को अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं. सभी को न्याय सुलभ कराना सरकार का दायित्व है. कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे. इसी के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है. बताया है कि खासकर के विद्यालयों में समय-समय पर लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, डायन प्रथा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला. कहा कि बाल मजदूरी को निषेध माना गया है. कोई भी संस्थान में अगर कोई बाल मजदूर पकड़ा जाता है, तो उस संस्थान को जुर्माना तथा सजा का भी प्रावधान है. इसलिए बच्चों को पढ़ने का अवसर दिया जाये, ताकि वह पढ़ लिखकर सफल नागरिक बन सके. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >