पारिवारिक कलह में युवक ने दी जान

गंगटा मोहल्ले की घटना, घर में फंदे से लटका मिला शेखर

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले में 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम शेखर कुमार बताया गया है. यह घटना दोपहर लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. शेखर ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की. हालांकि फंदे से उतारने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखर पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था और उसका इलाज भी चल रहा था. परिजनों ने बताया कि शेखर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ. जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए. शेखर पंखे से लटका हुआ मिला. परिवार वालों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और जल्दी-जल्दी में सदर अस्पताल गोड्डा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन सदर अस्पताल में रोने-बिलखने लगे. आसपास के लोगों ने उन्हें समझाया और सांत्वना दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर गए और अंतिम संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >