एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिये सख्त निर्देश

त्योहारी सीजन को देखते हुए गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का आदेश

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में एसडीपीओ कार्यालय परिसर में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गयी. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लायी जाये, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाये तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये. उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त और पेट्रोलिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिये. बैठक में साइबर अपराध नियंत्रण, वाहन जांच अभियान, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर भी विशेष जोर दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >