अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े चोरी, जेवरात व नकदी पर फेरा हाथ

दोपहर में घर का दरवाजा खोलकर गली में बाहर निकली थीं अधिवक्ता की पत्नी, गोदरेज के लॉकर से निकाले जेवरात

अधिवक्ता सुबोध पंजियारा के आवास पर शुक्रवार की दोपहर को चोरी की घटना हुई है. चोर ने लगभग एक लाख की नकदी सहित जेवरात पर हाथ फेर लिया. अधिवक्ता स्वयं कोर्ट में थे, जबकि उनकी पत्नी घर का दरवाजा खोलकर गली में बाहर निकली थी. तभी चोर द्वारा 10 से 15 मिनट के अंतराल में ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया. अधिवक्ता ने बताया कि सोने की अंगूठी सहित जेवरात की चोरों ने चोरी की है. साथ ही तीन हजार रुपये नकदी पर हाथ फेरा है. दोनों गोदरेज के लॉकर में रखा था. घर में और कोई नहीं रहता है, इसलिए गोदरेज की चाबी भी उसी में लटकी थी. इसी का फायदा चोरों ने उठाया. चोर घर के अंदर प्रवेश किया औैर तेजी से चोरी की घटना को अंजाम देकर चलता बना. चोरी की सूचना के बाद व्यवहार न्यायालय के कई अधिवक्ता उनके घर पहुंच गये और दिनदहाडे चोरी की घटना को लेकर चिंता जाहिर की. बताया कि इस प्रकार से चोरों का दुस्साहस बढा हुआ हैं. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने जांच के लिए पुलिस को भेजा. पुलिस पड़ोस के घर से सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लग जाएगा. थाने में चोरी की सूचना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >