हाथ उठाकर मुल्क के अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं

10वें रोजा के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

महागामा प्रखंड के हनवारा पंचायत स्थित मस्जिद प्रांगण में मस्जिद कमेटी द्वारा रमजान-उल-मुबारक के 10वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों रोजेदार उपस्थित हुए और इफ्तार किया. रोजा इफ्तारी से पहले मौलाना ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी. इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया. मार्च माह की तपती गर्मी में भी मुस्लिम समाज के लोग इबादत के लिए 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर रोजा रखा. वहीं मौलाना अब्दुल रजाक ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है, जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है. इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है. उन्होंने बताया कि रमजान-उल-मुबारक को तीन अशरा (हिस्से) में बांटा गया है. पवित्र माह रमजान का पहला अशरा बरकतों का, दूसरा अशरा 11वीं रमजान से बीस रमजान तक मगफिरत का तथा 21वीं रमजान से 30 रमजान तक जहन्नुम से आजादी का है. वहीं आज से पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक का आखिरी अशरा जहन्नुम से आजादी शुरू हो गया है. वहीं रमजान के आखिरी अशरा एक रात लैलतूल कदर का आता है, जिस रात में रात भर जागकर इबादत करने से एक हजार महीने का सवाब मिलेगा. मौके रिहान आलमगिर आलम, इफ्तिखार आलम, तनवीर आलम, सफीक आलम, साइन आलम, शकीरा आलम, मीन आलम, आदि सैकड़ों रोजेदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >