पीएफ नहीं कटने से रायडर कंपनी के कार्यरत कर्मियों में रोष

यही समस्या बनी रही, तो आने वाले समय में कर सकते हैं आंदोलन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में रायडर कंपनी द्वारा कार्यरत कर्मियों का पीएफ नहीं कटने से कर्मियों में रोष गहराता जा रहा है. अस्पताल में रायडर कंपनी के 23 कर्मी कार्यरत हैं, जो वर्तमान समय में गार्ड, सफाई कर्मी, चालक, ड्रेसर, माली, वार्ड बॉय व कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर आसीन है. कर्मियों को निर्धारित वेतन के अनुसार पीएफ काटने की जानकारी नहीं मिल पा रही है. कार्यरत कर्मियों में जितेंद्र कुमार महतो, मिस्टर धर्मराज, डिस्को मेहतर, कमलेश्वर पांडेय, ब्रह्मदेव महतो, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मिथुन कुमार यादव, तालामय किस्कू सहित अन्य ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गोड्डा को लिखित आवेदन देते हुए गुहार लगाया है कि सभी रायडर आऊट सोर्सिंग कर्मियों की पीएफ कटौती नहीं की जाती है. उन कर्मियों का जब से योगदान हुआ है, इसके बाद से इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. वे काफी गरीब परिवार के सदस्य हैं. सेवा कार्यकाल के बाद वे लोगों का बस एक ही सहारा पीएफ है, जो कि ऐसे मामले से वंचित रखने का काम किया जा रहा है. कुछ कर्मियों ने बताया कि चालक व ऑपरेटर का वेतन 28600 है, पर वर्तमान समय में 12000 रुपया ही भुगतान होता है. शेष राशि कहां जा रही है. इसकी जानकारी कर्मियों को नहीं मिल पा रही है. कंपनी द्वारा भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है, जिससे उन लोगों के बीच रोष गहराता जा रहा है. दूसरी ओर सभी कर्मी अपनी जवाबदेही के अनुरूप अपने अपने कार्यों में लगे रहते है. इसके बाबजूद भी कंपनी उन लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है. कर्मियों ने बताया कि अगर यही समस्या बनी रही तो आने वाले समय में कभी भी भयावह आंदोलन का रूप ले सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >