मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में पुल के डिवाइडर से टकरायी हाइवा

मेहरमा में एक तेज रफ्तार हाइवा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पुल के डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि चालक और उपचालक सुरक्षित बच गए, बड़ा हादसा टला।

मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित ढोलिया नदी के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार हाइवा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पुल के डिवाइडर से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा डिवाइडर तोड़ते हुए नदी की ओर लटक गया. हालांकि, चालक और उपचालक सुरक्षित बच निकले. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण वाहन की स्थिति देखकर हैरान रह गये.

क्या है मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा चालक सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. दुर्घटना के समय वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गयीं, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर के निर्देश पर एएसआई बीरेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया तथा क्रेन की सहायता से नदी की ओर लटकी हाइवा को सुरक्षित बाहर निकलवाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >