कुमरडीहा में घर में भीषण आग से शादी की तैयारियां राख में तब्दील

बलबड्डा के कुमरडीहा गांव में गीता देवी के घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। बेटी की शादी 28 अप्रैल को निर्धारित थी, जिसके लिए नए कपड़े, गहने और फर्नीचर तैयार किए गए थे, जो आग में नष्ट हो गए। परिवार सो रहा था जब आग लगी, जिससे सबकुछ तबाह हो गया। गीता देवी, जो एक विधवा हैं, बेटी की शादी की तैयारियों में लगी थीं, अब वे चिंता में हैं कि शादी कैसे होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मेहरमा सीओ डॉ. खगेन महतो ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है और पीड़िता को हरसंभव मदद दी जाएगी।

विधवा मां की मेहनत और सपने आग की लपटों में स्वाहा

प्रतिनिधि, मेहरमा

बलबड्डा थाना क्षेत्र के कुमरडीहा गांव से आई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. बुधवार की देर रात मोसमात गीता देवी के घर में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर रखा सारा सामान राख में बदल गया. गीता देवी की बेटी की शादी 28 अप्रैल को तय थी. एक विधवा मां ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर बेटी की विदाई की तैयारियां की थीं. नए कपड़े, गहने और फर्नीचर घर में सहेज कर रखे गए थे. लेकिन नियति ने सब कुछ पल भर में छीन लिया. जब परिवार सो रहा था, तभी अचानक आग की लपटें उठीं. ग्रामीणों ने कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. शादी के लिए खरीदे गए कपड़े, फर्नीचर और नकद राशि सब जलकर नष्ट हो गए. जरूरी घरेलू सामान और अनाज भी राख हो गया. सिर से छत छिन जाने और बेटी के दहेज का सामान जल जाने के बाद गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. अब उन्हें चिंता सता रही है कि चंद दिनों बाद बेटी की शादी कैसे संपन्न होगी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए ताकि बेटी की शादी सम्मानपूर्वक हो सके.

क्या कहते हैं सीओ —

कर्मचारी को भेजकर घटना की जांच करायी गयी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता की हरसंभव मदद की जायेगी.

डॉ. खगेन महतो, सीओ मेहरमा

—————————

देर रात लगी आग में शादी का सामान और नकदी जलकर नष्ट

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >