कैसे मिलेगी प्रारंभिक शिक्षा, उठने लगे सवाल

कई आंगनबाडी केंद्र के बच्चे शौचालय, भवन, पेयजल की सुविधा से हैं वंचित

महागामा. महागामा प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे शौचालय, भवन, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधा से वंचित है. प्रखंड क्षेत्र के 268 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 132 में शौचालय तक की सुविधा नहीं है, जबकि 136 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा है. 84 केंद्र को अपना सरकारी भवन नहीं हैं. इस वजह से 84 केंद्र वर्षों से किराया पर संचालित हो रहा है. आठ आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवन में संचालित हो रहा है. प्रखंड क्षेत्र के 157 केंद्र पर पेयजल तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस कारण स्कूल से पूर्व शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को परेशानी हो रही है. ग्रामीण इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं कि अगर सुविधा नहीं है तो फिर बच्चों को कैसे बेहतर सुविधा मिल पायेगी. मात्र 59 आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली वायरिंग है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में नया 8 आंगनबाड़ी भवन बनने के बावजूद हैंड ओवर नहीं किया गया है. बच्चों की उपस्थिति पर पड़ रहा प्रभाव प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं रहने के कारण छोटे बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा पर असर पड़ रहा है. क्षेत्र के अभिभावकों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधा की कमी के वजह से बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र बाल विकास और पोषण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पर केंद्र पर सुविधा नहीं रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति पर भी प्रभाव पड़ रहा है. आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन को पहल करने की मांग ग्रामीणों ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >