महागामा प्रखंड में सीएफपी टीम ने तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी

विकासात्मक योजनाओं को सशक्त रूप से क्रियान्वित करने में किया सहयोग

महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में सीएफपी टीम की ओर से अपने तीन वर्षों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट एवं 25 पंचायतों के डीपीआर तैयार कर बीडीओ सोनाराम हांसदा को सौंपा गया. टीम ने अब तक की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी भी बीडीओ को दी. टीम में प्रखंड जीआइएस कॉर्डिनेटर कुमारी निहारिका, आनंद कुमार सिंह, एनआरएम एक्सपर्ट सन्नी कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह एवं रोबिन मिंज उपस्थित रहे. सीएफपी टीम ने बताया कि बीते तीन वर्षों में उन्होंने पंचायत स्तर पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को सशक्त रूप से क्रियान्वित करने में सहयोग किया है. 25 पंचायतों के डीपीआर में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं भू-स्थानिक योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा शामिल है. बीडीओ श्री हांसदा ने टीम के प्रयासों की सराहना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >