रक्तदान शिविर के दौरान 22 यूनिट ब्लड संग्रहित

स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी व पत्रकार ने भी बढ़चढ़कर किया रक्तदान

मेहरमा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में डीसी के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर की अगुआई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा कर रहे थे. रक्तदान शिविर के दौरान सर्वप्रथम मेहरमा बीडीओ अभिनव कुमार ने ब्लड देकर लोगों को जागरूक किया. बीडीओ द्वारा रक्तदान देने के दौरान प्रखंड व अंचल कर्मी के अलावे स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी व पत्रकार ने भी बढ़चढ़कर रक्तदान शिविर के दौरान अपना खून दिया. रक्तदान करने से पूर्व इस शिविर के लिए गठित टीम के सदर अस्पताल ब्लड सेंटर के प्रयोगशाला प्रावैधिक मिलन कुमार नाग व ब्लड सेंटर के जीएनएम जान पहाड़िया द्वारा ब्लड देने आये लोगों की ग्रुप जांच व ब्लड जांच के दौरान ब्लड लिया गया. वहीं बीडीओ ने कहा कि आपके ब्लड डोनेशन से किसी एक व्यक्ति की जान बच सकती है. कहा हर व्यक्ति को बढ़चढ़कर ब्लड दान करना चाहिए. मौके पर एंड्रियास हेम्ब्रम, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >