पोड़ैयाहाट भाजपा नेताओं ने अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ जतायी आपत्ति

झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

पोड़ैयाहाट विधानसभा कार्यकर्ता बैठक में सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किये जाने को लेकर भाजपा के पोड़ैयाहाट वरीय नेताओं ने झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के खिलाफ आपत्ति जतायी है. भाजपा के वरीय नेता डब्लू भगत, संतोष भगत, युवा मोर्चा के छेदी राउत ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि सांसद के खिलाफ कुछ बोलने से पहले अपने गिरेबान को झांकें. ऐसे मामलों में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. कहा कि वे कभी कांग्रेस तो कभी जेएमएम में आते-जाते रहे हैं. उनका कोई जनाधार नही हैं. सांसद डॉ निशिकांत दुबे चौथी बार अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज कराये हैं. जेएमएम को अपनी सीट बचाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है. पोड़ैयाहाट सीट से विस चुनाव लड़ना जेएमएम के लिए खुद चुनौती भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >