बोआरीजोर विस क्षेत्र में 30 हजार कार्यकर्ताओं को दिलायी जाएगी पार्टी की सदस्यता : लोबिन

नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से विकास की तरफ बढ़ रहा देश

बोआरीजोर में भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि संगठन महापर्व 2024-30 के अवसर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता ऑनलाइन के माध्यम से पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है. प्रखंड से लगभग तीन हजार सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता एवं बोरियों विधानसभा से 30 हजार सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता दिलायी जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सभी का साथ एवं सभी का विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से देश विकास की तरफ बढ़ रहा है और इनके नेतृत्व में देश विकसित देश के श्रेणी में जल्द पहुंचेगा. केंद्र सरकार गरीबों को उत्थान के लिए निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य कई योजना चला रही है. उन्होंने कार्यकर्ता को कहा कि केंद्र की मूलभूत योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बमभोली पांडे, मनोज लोहार, शिवजतन किस्कू, जगन मुर्मू, नंदलाल ठाकुर, रमेश सोरेन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >