इसीएल में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गयी विदाई

नौकरी के दौरान किया गया अच्छा कार्य हमेशा याद रहता है

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के एरिया स्टोर में सेवानिवृत कर्मी रूपनारायण महतो को मटेरियल मैनेजर रवि कुमार एवं डॉ राधेश्याम चौधरी ने माला पहनाकर अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर विदाई दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्त की तिथि निर्धारित रहती है. सभी को सेवानिवृत होना पड़ता है. लेकिन नौकरी के दौरान किया गया अच्छा कार्य हमेशा याद रहता है. रूपनारायण हमेशा अपने साथियों के साथ कुशल व्यवहार के साथ कार्य करते थे. वे हंसमुख मिजाज के व्यक्ति थे. जूनियर कर्मी को हमेशा साथ लेकर कार्य करते थे, ताकि जूनियर कार्य की गुणवत्ता को जान सके. उन्होंने कहा कि परियोजना के स्टोर में अपनी नौकरी का 32 वर्ष योगदान दिया. इनका कार्यकाल बेदाग रहा, यह प्रशंसा के काबिल है. मौके पर संजय जयसवाल, अरुण कुमार हेंब्रम, आनंद कुमार, हरिशंकर महतो, दिनेश महतो, मानस दत्ता, हीरालाल, नरेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >