गोड्डा-पीरपैंती मार्ग पर बलबड्डा के विरामचक गांव के पास की घटना

सड़क पर खड़े हाइवा से टकराये बाइक सवार, दो युवक की गयी जान

मेहरमा. गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के विरामचक गांव के पास गोड्डा-पीरपैंती मार्ग पर खड़े हाइवा में टकराने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. घटना बुधवार देर शाम की है. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गोड्डा से लौट रहे थे. इस दौरान मेहरमा के विरामचक के पास रोड पर खड़े हाइवा में तेज रफ्तार बाइक से जाकर टकरा गयी. इससे दो बाइक सवार मो आरिफ जिसकी उम्र 22 वर्ष और दीपक कुमार यादव उम्र 25 वर्ष हैं. मो आरिफ मेहरमा के पतीचक गांव का रहने वाला हैं. जबकि दीपक कुमार यादव बिहार के ईशीपुर का रहने वाला है. धक्का लगने के बाद स्थानीय लोगों की ओर से दोनों घायलों को मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जबकि सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त की और हाइवा को भी जब्त किया गया है. मृतक के शव को बलबड्डा थाना में रखा गया है. वहीं, सूचना पाकर परिजन बलबड्डा थाना पहुंचे. जबकि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >