प्रतिनिधि, गोड्डा : स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ भारत एसडब्लूएम नियम 2016, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुभदा बैंक्वेट हॉल में किया गया. कार्यक्रम में नगरपरिषद के अध्यक्ष सुशील रमानी, कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा तिवारी समेत सभी वार्ड पार्षदों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान सूखा कचरा, गीला कचरा एवं इसके निस्तारण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही कचरा प्रबंधन से होने वाले लाभ एवं हानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया.
प्रशिक्षण में दी गई विषय से जुड़ी जानकारी
यह प्रशिक्षण सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी 'ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट' द्वारा आयोजित किया गया था. इस अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को कैप, शॉल, पौधा, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षक अभिषेक बनर्जी, मनोज कांत एवं रवि कुमार द्वारा सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को विषय से जुड़ी बारीक जानकारियों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम में नगर प्रबंधक अभय राज, भास्कर कुमार एवं सभी वार्ड पार्षदगण उपस्थित थे.
