खनिज बिल पर गरजीं दीपिका पांडेय सिंह, केंद्र से 1.36 लाख करोड़ बकाया की मांग

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र की खनिज नीति को तानाशाही बताया. झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रॉयल्टी बकाया पर जोरदार हमला बोला.

गोड्डा : गोड्डा के नया समाहरणालय परिसर में कांग्रेस के एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए.

हाथ मे तख्ती के साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलती दीपिका पांडेय सिंह | Prabhat Khabar Network

खनिज अधिकारों को लेकर केंद्र पर निशाना

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के हितों से खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने केंद्र की खनन नीति और नए खनिज बिल को तानाशाही करार दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों ने वर्षों से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को सहेजकर रखा है और देश की खनिज जरूरतों को पूरा किया है, लेकिन अब केंद्र उनके अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है.

1.36 लाख करोड़ रुपये रॉयल्टी बकाया होने का दावा

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार पर राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का रॉयल्टी बकाया है. इसके अलावा राज्य को मिलने वाले 14 हजार करोड़ रुपये के सेस को भी रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, ताकि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दी जा रही वित्तीय सहायता में अड़चन डाली जा सके.

नए खनिज कानून का किया विरोध

उन्होंने कहा कि कृषि कानून, जीएसटी और भूमि अधिग्रहण कानून की तरह केंद्र बिना राज्यों की सहमति के कानून थोप रही है. नए खनिज कानून से झारखंड की तरक्की रुक जाएगी और सारा लाभ पूंजीपतियों की जेब में जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इस काले कानून को स्वीकार नहीं करेगी और कृषि कानूनों की तरह इसे भी वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी हमला

दीपिका पांडेय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की चोरी के मामले को लेकर भी केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आस्था के सबसे बड़े केंद्र में चढ़ावे की चोरी उजागर होना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में इकरारुल हसन आलम, आरती पांडेय, इफ्तखार रसेल, जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >