हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट
Godda News : गोड्डा पुलिस ने बीते दिनों बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा स्थित बड़का बांध से चोरी हुई दो सिंचाई मोटरों के मामले का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो तीन-फेज नॉन-ब्लॉक सिंचाई मोटर, कांड में प्रयुक्त एक टेंपू और ओप्पो, वीवो और रियलमी कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
SDPO ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया
इस संबंध में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परसा के बड़का बांध से सिंचाई मोटर चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया था. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
चोरी का सामान बरामद, पूछताछ जारी
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरों के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त टेंपू और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
पुलिस कार्रवाई से लोगों में संतोष
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है. वहीं पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.]
ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश
ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन
