शराब के नशे में कोबरा पकड़ने पहुंचा युवक, सांप ने दो बार डंसा; हालत गंभीर

गोड्डा के पथरगामा में नशे में धुत युवक ने कोबरा सांप को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सांप ने उसे दो बार डस लिया. युवक की हालत गंभीर है और इलाज जारी है.

गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. मामला थाना इलाके के लखनपहाड़ी गांव का है जहां गांव के युवक संजीव कुमार झा ने शराब के नशे में जहरीले सांप कोबरा को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान सांप ने उसे दो बार डंस लिया. दरअसल, युवक को सूचना मिली के घर के बगल से एक कोबरा सांप निकला है. इस दौरान वह बिना किसी सुरक्षा के उसे पकड़ने पहुंच गया. और इस दौरान सांप ने उसे दो बार डंस लिया. सर्पदंश के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए तुरंत पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते चिकित्सकों ने उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

कोबरा को पकड़ने की कोशिश में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार झा शराब के नशे में धुत था. और इसी दौरान उसे घर के बगल में कोबरा सांप के निकलने की सूचना मिली. सांप को देखने के बाद उसने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी. इसी दौरान कोबरा ने उस पर हमला करते हुए दो बार डंस लिया. सर्पदंश के बाद संजीव की हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उसे तत्काल पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया.

सदर अस्पताल में चल रहा आपातकालीन इलाज

गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद संजीव कुमार झा का आपातकालीन इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर रख रही है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि नशे की हालत में जहरीले सांप को पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास कितना खतरनाक साबित हो सकता है. सुरक्षा के बिना ऐसे सांपों को पकड़ने की कोशिश गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.

ये भी पढ़ें- गोड्डाः करोड़ों के पुल में जल निकासी को लेकर ग्रामीणों का विरोध, 50 एकड़ धान की फसल और दर्जनों घरों पर खतरे का दावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >