मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा, गोड्डा में महीनेभर चलेगा जनसेवा का अभियान

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने का सेवा पखवाड़ा मना रही है. 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ विकास कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी.

गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा सह एक माह के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है. 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में देश, प्रदेश और जिला स्तर पर 14 विशेष जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने अभियान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर विशेष टोलियों का गठन किया गया है. ये टोलियां सीधे आम जनता से संपर्क करेंगी.

आशीर्वाद के दीये से होगी शुरुआत

अभियान की शुरुआत "आशीर्वाद का तीर्थ" कार्यक्रम से होगी. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, रेलवे और नेशनल हाईवे विकास जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताने के लिए घर-घर दीये जलाये जायेंगे. महिलाओं की भागीदारी के लिए "जननी सेवा गाथा" और स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्यक्रम रखे गये हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषण से बचाव और माताओं-बच्चों की सहायता के प्रयास भी किये जायेंगे.

विकास कार्यों की जानकारी भी देगी भाजपा

"कहानी बदलाव की" के तहत गोड्डा लोकसभा में एम्स और फोरलेन हाईवे निर्माण जैसे विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा जायेगा. अभियान में विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यज्ञ, रक्तदान, स्वच्छता अभियान और "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार" शामिल हैं.

बाइक यात्रा से होगा अभियान का समापन

इसके अलावा वडनगर से वाराणसी तक जन और सेवा सम्मान यात्रा, सेवा मेरा योगदान, रंगोली राष्ट्र घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प रंगोली, राष्ट्रीय यूनिफिकेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ - पंचायत से पार्लियामेंट और मोटरसाइकिल यात्रा होगी. वडनगर से वाराणसी तक मोटरसाइकिल यात्रा झारखंड के गुमला से होकर गुजरेगी. अभियान का समापन राज्यव्यापी बाइक रैली से होगा.

प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, महामंत्री संजीव टेकरीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, राजेश भगत, आशीष यादव और बबलू सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >