ताला तोड़ कर घर से लाखों की संपत्ति चोरी

घर में ताला लगा कर रामकथा सुनने गये थे अशोक साह

गोड्डा, पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित अशोक साह के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में पीड़ित अशोक साह ने बताया कि वे पूरा परिवार रविवार रात आठ बजे घर में ताला लगा कर गुड़मेश्वरधाम स्थित रामचरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ सुनने गये थे. कथा समाप्त होने के बाद 12 बजे घर आये तो देखा कि घर में लगा ताला तोड़ दिया है. घर में रखे 13 भर चांदी का जेवरात गले में सोने का पहनने वाला जितिया 10 पीस, नयी साड़ी व 15 हजार नकदी की चोरी कर ली है. बक्सा भी चोरों ने गायब कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर की. जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचकर जांच की. छानबीन में जुट गये.

कहते हैं थाना प्रभारी

घटना की जानकारी की लिखित आवेदन दिया गया है. घटना स्थल पुलिस फोर्स को भेजा गया था. मामले की जांच की जा रही है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जायेगा.

– विपिन यादव, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >