दुर्गा पूजा को लेकर महागामा प्रशासन अलर्ट मोड में

भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा तक, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और अलर्ट मोड पर है. शांतिपूर्ण पूजा आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. बसुवा चौक, ब्लॉक चौक, केचुआ चौक समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. महागामा दुर्गा मंदिर और ऊर्जानगर दुर्गा मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगायी गयी है. इसके लिए चिन्हित स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है. मंदिर मार्गों पर साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सप्तमी पूजा के दौरान झाड़ू व छरा पूजन में उमड़ने वाली भारी भीड़ तथा ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में रावण वध कार्यक्रम में जुटने वाली 50 से 60 हजार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार सहित मार्गों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी. महागामा, ऊर्जानगर, लहठी, खुटहरी, संग्रामपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने में सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >