महागामा के आठवें एसडीपीओ के रूप में वरुण रजक ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर महागामा अनुमंडल के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी नव पदस्थापित एसडीपीओ का स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नये एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि महागामा अनुमंडल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. वरुण रजक ने आम लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बिना किसी भय और संकोच के अपनी समस्याएं उनके समक्ष रख सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेगा.
महागामा में नये एसडीपीओ वरुण रजक ने संभाला पदभार
-पूर्व एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बुके देकर किया स्वागत
