पहाड़पुर में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

समारोह में शिक्षक और बच्चों की आंखों में आंसू छलक गये.

प्रतिनिधि, बोआरीजोर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक नितलाल सोरेन को शिक्षक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और बच्चों ने माला पहनाकर और अंग-वस्त्र देकर विदाई दी. समारोह में शिक्षक और बच्चों की आंखों में आंसू छलक गये. अध्यक्ष मंगल हेंब्रम ने कहा कि नितलाल मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे और अभिभावकों के साथ समय-समय पर बैठक कर बच्चों की शिक्षण व्यवस्था सुधारने का कार्य करते थे. 2018 से सात वर्ष तक विद्यालय में सेवा देने के अलावा, उन्होंने अकेले 200 बच्चों को पढ़ाया. बीइइओ हरिप्रसाद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने 2004 में प्राथमिक विद्यालय कोटिका में योगदान दिया. प्रखंड के कई अन्य विद्यालयों में भी सेवा देकर उन्हें बेहतर बनाने में मदद की. सीआरपी लतीफ अंसारी ने बताया कि उन्होंने इसीएल की नौकरी छोड़ कर शिक्षा विभाग में योगदान दिया, उनका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर समाज का निर्माण करना था. नितलाल सोरेन ने कहा कि उन्हें शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों से अत्यधिक स्नेह मिला और अब वे अपने परिवार के साथ रहकर समाज सेवा करेंगे. मौके पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मण टुडू और सुनील हेंब्रम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >