ऐतिहासिक अखाड़े में गूंजा दंगल, यूपी के पहलवानों के बीच रोमांचक फाइनल – यूपी, कश्मीर, एमपी, हरियाणा, दिल्ली व बिहार के पहलवानों ने बहाया पसीना चपरी गांव में दो दिवसीय दंगल का समापन, तीसरे स्थान पर रहे बनारस के विराट कुमार तसवीर-03 में पहलवान विजेता व उपविजेता 04 दंगल के दौरान दम दिखाते 05 कमेटि के पदाधिकारी प्रतिनिधि/ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण के अखाड़े में श्री श्री 1008 रामनवमी पूजा पर दो दिवसीय विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूपी के दो पहलवानों के बीच खेला गया. जोरदार मुकाबले में यूपी के बनारस के पहलवान मोहित कुमार ने गाजीपुर के उदयवीर को पछाड़ कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बनारस के ही विराट पहलवान तीसरे स्थान पर रहे. ग्राम विकास समिति, चपरी की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी के बनारस, गोरखपुर, देवरिया, फिरोजाबाद, गाजीपुर, कोभारा दियारा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पूर्णिया, दिल्ली व जम्मू कश्मीर के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक चले दंगल में मोहित कुमार बनारस से, राकेश कुमार जम्मू कश्मीर से, विराट कुमार बनारस से, उदयवीर गाजीपुर से, शेर बहादुर मध्य प्रदेश से, सत्यपाल मध्य प्रदेश से तथा रेंजराज दिल्ली से ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पहलवानों के बीच मुख्य मुकाबला मोहित कुमार, उदयवीर, विराट कुमार, सत्यपाल और शेर बहादुर के बीच रहा. दस-दस मिनट के मुकाबलों में खूब रोमांच देखने को मिला. दर्शकों की ओर से पुरस्कारों की बौछार की गयी. दंगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहित कुमार, द्वितीय स्थान पर उदयवीर तथा तृतीय स्थान पर विराट कुमार को मुखिया मनोरंजन कुमार महतो की ओर से छोटा-बड़ा चांदी का शील्ड देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान निर्णायक की भूमिका में फूलों यादव और नीलकंठ यादव रहे. कमेटी की ओर से एकतरफा इनाम के रूप में तीन हजार रुपये की नकद राशि भी दी गयी. अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि गांव के ऐतिहासिक अखाड़े में अन्य जिलों से भी कई पहलवान पहुंचते हैं. सभी के रहने और खाने की सुविधा कमेटी की ओर से उपलब्ध करायी जाती है. हर वर्ष रामनवमी के उपलक्ष में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस दौरान उपाध्यक्ष नंदकिशोर भारती, सचिव रंजन कुमार, विवेक कुमार, गोपाल यादव, जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार पोद्दार, अवधेश कुमार ठाकुर, प्रफुल कुमार महतो, मिहिर कुमार महतो, योगेश यादव, रामनाथ यादव, रविंदर प्रसाद महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
बनारस के पहलवान माेहित ने गाजीपुर के उदयवीर को पछाड़ कर बना विजेता
दस-दस मिनट के मुकाबलों में खूब रोमांच देखने को मिला. दर्शकों की ओर से पुरस्कारों की बौछार की गयी.
