सोलर जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए हो रही परेशानी

क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं हो, इस पर सभी लोग मिलकर करें कार्य

मेहरमा प्रखंड के सौरीचकला पंचायत के डोमनचक गांव के मुख्य मार्ग में लगा सोलर जलमीनार करीब चार वर्षसे खराब पड़ा है. यह सोलर जलमीनार 15 वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था. सोलर जलमीनार बनने से सड़क के किनारे बसे ग्रामीणों को ही नहीं बल्कि आने जाने राहगीर भी इस जलमीनार से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे. जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था. जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी थी. मगर कुछ ही महीनों बाद यह जलमीनार खराब जो जाने के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है बल्कि आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. गांव में लगे चापानल भी सुख जाते हैं. चापानल सूखने के कारण ग्रामीणों को दुसरे के घर में लगा चापानल व पेयजल कूप ही उनका सहारा है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी की अब दुसरे के घर मे जाकर पानी के लिए नहीं जाना पड़ेगा. मगर कुछ ही महीनों में जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया. अब ग्रामीणों के पेयजल मात्र डब्बे का पानी खरीदकर पीने के लिए रह गया जिसे ग्रामीण महंगे दाम पर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण मुन्ना उरांव, मुंशी उरांव, साहेबलाल हांसदा, बबलू हांसदा, रामजी उरांव, राजा उरांव, बासुकी हांसदा, संजय उरांव ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है.

क्या कहते है मुखिया

सोलर जलमीनार को ठीक कराया गया था, मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी से ठीक कराने का निर्देश आने पर ठीक कराया जाएगा.

– प्रियंका देवी,मुखिया, सौरिचकला पंचायत.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >