भगैया गांव में 20 लोगों का ऑन स्पॉट किया गया उद्योग निबंधन

सिल्क गांव में उद्यम निबंधन सह जागरूकता शिविर का आयोजन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया के टीएमओ सभागार में एक दिवसीय उद्यम निबंधन सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. उपस्थित उद्यमियों को ऑन स्पॉट उद्यम निबंधन एवं इससे होने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों के पंजीकरण पर बल दिया गया. जिला उद्योग केंद्र गोड्डा के महाप्रबंधक आरके चतुर्वेदी ने उपस्थित उद्यमियों को आवश्यक जानकारी दी. कहा कि निबंधन से ही ऐसे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आवश्यक सुविधा मिलती है. झारक्राप्ट के कलस्टर वरीय प्रबंधक मो अब्दुल कादिर ने कहा कि आज दुनिया जियो टैग की हो गयी है. व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हर हाल में इसकी जरूरत हो रही है. कार्यक्रम में उपस्थित करीब सौ लोगों के बीच जागरूकता अभियान को उद्यम पंजीकरण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी के साथ राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. सेंट्रल सिल्क बोर्ड के साथ उप निदेशक दुमका के अलावा डीजीएफटी कोलकाता के आएल मीणा ने ऑनलाइन जुड़कर एक्सपोर्ट इंपोर्ट एक्सपोर्टर बुनकरों के साथ विशेष तकनीकी जानकारी के साथ मार्केट के बारे में एवं क्वालिटी प्रोडक्ट पर भी चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान करीब 20 उद्यमियों को ऑन स्पोर्ट उद्यम निबंधन कर हस्तगत किया गया. मौके पर झारक्राफ्ट के राजकुमार, पंकज कुमार, गौतम कुमार, टेक्लाल कुमार दास, अभय कुमार, पुरूषोतम कुमार ,सीए आशीष ठाकुर मुख्य रूप से थे. धन्यवाद ज्ञापन ईओडीबी प्रबंधक मनीष कुमार ने किया.वहीं एक्सपोर्टर संजय कुमार, सखीचंद राम, सपना सिल्क, रजत कुमार, देवीलाल, अमरेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >