डीएलएसए के सचिव का स्थानांतरण, दी गयी विदाई

कर्मियों ने बेहतर कार्यकाल की सराहना की

डीएलएसए के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार का स्थानांतरण हो जाने पर शुक्रवार को गहन मध्यस्थता केंद्र में विदाई दी गयी. इस दौरान डीएलएसए से जुड़े एलएडीसी, मध्यस्थ, पीएलवी व कर्मियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सचिव डॉ कुमार को कर्मियों द्वारा बेहतर कार्यकाल निभाये जाने के लिए माल्यार्पण किया गया. अधिवक्ता सहित कर्मियों ने बेहतर कार्यकाल की सराहना की और आने वाले समय में बेहतर मुकाम हासिल करने की भी कामना की. इस अवसर पर डालसा सचिव काफी भावुक थे. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, परंतु अपने न्यायिक कार्यकाल जवाबदेही व नैतिकता के साथ निभाया है. बताया कि गोड्डा जिले में बतौर डालसा सचिव उनका कार्यकाल बहुत ही बेहतर रहा. सबका सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा. मौके पर एलएडीसी संजय कुमार सहाय, राहुल कुमार, अजीत कुमार, लीली कुमारी, आयुष कुमार, मध्यस्थ कुंदन ठाकुर, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार, अधिकार मित्र नवीन कुमार, इंतेखाब आलम, बासुदेव मणीनंदन, मार्था टुडू, बैजंती माला, धनंजय कुमार, मिथुन कुमार, रोबिन यादव, जायसवाल मांझी, दिलीप यादव, सहायक प्रगति कुमारी, कर्मी राकेश कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >