मासिक अपराध गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित

बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर

गोड्डा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने विभिन्न थानों के आपराधिक मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. वहीं सबों को बेहतर पुलिसिंग का पाठ भी पढाया गया. एसपी अनिमेष नथानी ने जिले में बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार करने सहित जरूरी उपाय करने को कहा. साथ ही मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करने का भी निर्देश दिया गया. वाहन चोरी व अपराध को रोकने के लिए समय-समय पर थानेदारों को जगह बदलकर जांच पड़ताल करने को कहा गया. एसपी ने सभी थानों को अधिक से अधिक कांडों के निष्पादन के लिए जोर दिया. पुलिस इंस्पेक्टर को कांडों के अनुसंधानक से लगातार संपर्क कर निष्पादन को शीघ्रता से पूरा करने को कहा गया.

बेहतर पुलिसिंग करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

इस दौरान एसपी द्वारा बेहतर पुलिसिंग करने वाले पुलिस कर्मी को सम्मानित किया गया. सबों को प्रशस्ति पत्र थमाया गया. यह पुरस्कार हरेक क्राइम बैठक में पुलिस अधीक्षक के हाथों प्रदान किया जाता है. डीएसपी जेपीएन चौधरी सहित पथरगामा थानेदार मनोहर कुमार व अन्य पुलिस कर्मी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान गोड्डा व महागामा के डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी शामिल थे. बैठक में जरूरी विषयों पर भी गहनता से चर्चा की गयी. पुलिसिंग का पाठ पढाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >