महेशलिट्टी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा का किया गया विस्तार

नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की बातों पर दिया जोर

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी पथरगामा के आदेशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमेटी महेशलिट्टी का सांगठनिक विस्तार किया गया. इस दौरान पंचायत अध्यक्ष अभिलाल सोरेन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी, प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष जावेद अकरम, ग्राम प्रधान मसूदन सोरेन, पूर्व प्रखंड सचिव रामचंद्र टुडू, मोतीलाल हांसदा,चांद मुर्मू, नरेश हेंब्रम, ताला हेंब्रम महालाल मरांडी, धीरण ठाकुर, करण मुर्मू, करण महतो, सोनू महतो, कुंदन महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो ने बताया कि पूरे राज्य में संगठन को लेकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश व मार्गदर्शन पर पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर संगठन को विस्तार करने पर जोर दे रहे हैं. इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री पोशाक वितरण योजना, मुख्यमंत्री सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशियाली योजना, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, मुख्यमंत्री मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान योजना का लाभ पात्र लाभुकों को दिलाये जाने के ऊपर चर्चा की गयी. वहीं नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की बातों पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >