श्रीपुर में बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए उपयोगी नहीं

समुचित निकास द्वार नहीं रहने की वजह से पक्का नाला हो गया है जाम

पथरगामा प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत श्रीपुर गांव के मुख्य सड़क किनारे बनाया गया पक्का नाला पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है. बताया जाता है कि विगत तीन वर्ष पूर्व नाला का निर्माण किया गया था, लेकिन नाले का समुचित निकासी द्वार नहीं रहने की वजह से बनाया गया पक्का नाला जाम हो गया है. वर्तमान समय में नाला ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहा है. बता दें कि बनाया गया नाला बिना ढक्कन का है. बताया जाता है कि ढक्कन नहीं होने की वजह से ही नाले के अंदर गंदगी जमा हो जाया करती है. सड़क किनारे फेंके गये गंदे पॉलीथिन, कागज के टुकड़े, सूखा बांस समेत गंदगी हवा में उड़कर नाले के अंदर जमा हो जाता है, जिसके कारण नाला भर जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने पर बिना ढक्कन वाले नाले में दुर्घटना होने का भी डर बना रहता है. वर्तमान समय में साफ-सफाई नहीं होने की वजह से नाला में मिट्टी की मोटी परतें जम चुकी है. साथ ही नाले के अंदर जंगली झाड़ियां, खाली बोतलें, सूखे पत्ते की भरमार नजर आ रही है. यहां नाले में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह बाधित है.

बारिश होने पर नाले की स्थिति और भी दयनीय

स्थानीय लक्ष्मण यादव ने बताया कि गांव में लगभग 75 घर हैं. इशके बावजूद नाले की सुविधा नहीं मिल पा रहा है. लोगों का कहना है कि बारिश होने पर नाला की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है.नाला का पानी ओवर फ्लो कर सड़क पर आ जाता है. फिलहाल नाला जाम रहने की वजह से मच्छरों के प्रकोप के साथ साथ दुर्गंध की भी समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी होने का डर सताता रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से नाला का निर्माण कराया गया वह सार्थक साबित नहीं हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि समुचित निकासी द्वार बनाए जाने के साथ साथ समय समय पर नाली की साफ सफाई की मुक्कमल व्यवस्था करते हुए नाले में ढक्कन लगा दिया जाये तो नाला में गंदगी जमा होने की समस्या दूर हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >