दहेज प्रताड़ना का आरोपी दुमका से किया गिरफ्तार, जेल

आरोपी दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पछुवाटीकर निवासी सत्यनारायण रविदास का पुत्र राजेश रविदास है

पोड़ैयाहाट. दहेज मामलों में वर्षों से लंबित कांड के आरोपी को पोड़ैयाहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. आरोपी दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पछुवाटीकर निवासी सत्यनारायण रविदास का पुत्र राजेश रविदास है, उसके विरुद्ध पोड़ैयाहाट थाने में कांड संख्या 235/14 दर्ज था. 10 वर्ष पूर्व दर्ज जीआर 1401/14 के तहत वह दहेज प्रथा एक्ट का आरोपी था. लंबे समय से फरार था. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पुराने लंबित कांड के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >