बच्चों को पिलायी गयी सुवर्ण प्रशान की पहली खुराक

बच्चों के शरीर में ओजस्वी लाने का कार्य करेगा खुराक

ललमटिया के सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर के 115 बच्चों को विशिष्ट प्रतिरोध क्षमता उत्पन्न करने के लिए सुवर्ण प्रशान की पहली खुराक पिलायी गयी. बच्चों को खुराक पिलाने से पूर्व आचार्य शालीग्राम पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्र के साथ हवन कार्यक्रम किया गया. देवघर विभाग के निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि इसकी पूर्ण खुराक 42 प्रकार के वैक्सीन के बराबर है. इसे भारतीय आयुर्वेदिक से बनाया गया है. 42 प्रकार की बीमारियों से बच्चों को रक्षा प्रदान करेगा. बच्चों में शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास में भी मदद करेगा. बालिका शिक्षा प्रमुख कल्पना सिंह ने बताया कि सुवर्ण प्रशान की खुराक बच्चों के शरीर में ओजस्वी लाने का कार्य करेगा. बच्चों की वाणी मैं सुधार के साथ-साथ कई प्रकार के इंफेक्शन से राहत दिलाएगा. खुराक में उपस्थित शंखपुष्पी बच्चों के वृद्धि में सहायक होता है. ब्राह्मणी पेट के रोग में दूर करने एवं शहद बच्चों के हृदय हड्डी को मजबूत करता है. यह सर्दी, जुकाम, खांसी से राहत प्रदान करता है. यह खुराक बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यधिक लाभदायक है. दवा तीन वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों को पिलाया जा रहा है और एक वर्ष में बच्चों को 13 खुराक पिलाया जाएगा. मौके पर प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह, सचिव निशु टिंबड़ेवाल, अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, दिलीप कुमार मांझी, साधना तिवारी, जयमंती कुमारी, जया कुमारी, सिंगा किस्कू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >