पल्स पोलियो अभियान का स्वास्थ्य उपनिदेशक ने किया निरीक्षण

पल्स पोलियो अभियान का घर-घर जाकर किया निरीक्षण

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान महागामा प्रखंड क्षेत्र में संपन्न हुआ. इस दौरान महागामा प्रखंड क्षेत्र में 47,133 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लक्ष्य के अनुरूप 98.56% बच्चों को खुराक पिलायी गयी. अभियान के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉक्टर एके सिंह ने क्षेत्र के महादेव बथान, लहठी व पलहारपुर गांव पहुंचकर पल्स पोलियो अभियान का घर-घर जाकर निरीक्षण किया. पोलियो अभियान के पहले दिन जन्म से 5 साल तक के बच्चों को 147 बूथों पर 39 हजार 400 बच्चों को खुराक पिलायी गयी. वहीं दूसरे दिन घर-घर जाकर 4 हजार 884 व तीसरे दिन 2 हजार 68 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी. इसके लिए 143 पोलियो बूथ के अलावा चार चलंत बूथ भी बनाये गये थे. अभियान को सफल बनाने के लिए 32 सुपरवाइजर की तैनाती की गयी थी तथा 14 वैक्सीन डिपो बनाया गया था. निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक के साथ बीपीएम देवेंद्र पंडित, डॉ अभिषेक सानू, तरूण दे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >