बाइक दुर्घटना में दंपति, बच्चा समेत चार घायल

चिकित्सक डॉ अंकिता काजोल ने घायलों का किया प्राथमिक उपचार

गोड्डा-पथरगामा एनएच पथ स्थित खैरबन्नी मोड़ के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी व दो बच्चे घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रज्जाक अपनी पत्नी, बच्चे को लेकर बाइक से गोड्डा जा रहे थे. इसी दौरान खैरबन्नी मोड़ के समीप अचानक एक शराबी साइकिल सवार बाइक चालक के सामने आ जाने से बचाने के क्रम में बाइक चालक मोहम्मद रज्जाक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. इस घटना में बाइक सवार मोहम्मद रज्जाक के अलावे पत्नी बीवी यास्मीन, चार वर्षीय पुत्री जूही एवं दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद फुरकान बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया एवं घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉ अंकिता काजोल द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना में मो रज्जाक को सिर, हाथ एवं पैर में जख्म है. वहीं पत्नी बीवी यास्मीन के बायां हाथ जख्मी हो गया, जबकि पुत्र और पुत्री को भी सिर व हाथ में चोट लगी है. मालूम हो कि इससे एक दिन पूर्व भी उक्त मार्ग पर एक बाइक सवार एक दंपति ऑटो से साइड लेने के दौरान घायल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >