तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है बंगाल सरकार : भाजयुमो

प बंगाल के मुर्शीदाबाद के हिंसा प्रकरण पर जतायी नाराजगी

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में हुए हिंसा प्रकरण व इसके बाद हुए पलायन के सवाल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रेसवार्ता में भाजयुमो के संताल परगना प्रभारी रविंद्र तिवारी व भाजयुमो के जिला नेता सौरव कुमार सहित राजेश कुमार भगत आदि शामिल थे. आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति में ममता बनर्जी अंधी हो गयी है. देश के बहुसंख्यक आबादी को वहां से खदेड़ा जा रहा है. ऐसे में देश में अराजक स्थिति खड़ी हो जाएगी. कहा कि ऐसा किसी भी निर्वाचित सरकार को नहीं करना चाहिये. इसकी निंदा भाजयुमो नेताओं ने की है. कहा कि इसके लिए भाजयुमो कानून का दरवाजा खटखटायेगी. वहीं दूसरी ओर भाजयुमो नेता श्री तिवारी ने गोड्डा-पीरपैंती रेलवे परियोजना को लेकर जिला प्रशासन को खरी-खोटी सुनायी. कहा कि यह परियोजना सांसद की देन हैं. सांसद के प्रयास से इस परियोजना को गोड्डा में उतारा गया है. इसमें रेलवे जमीन मालिकों को खुद पैसा दे रही है. पूरे परियोजना में रेलवे का पैसा लगा है. ऐसे में जमीन देने का काम सिर्फ गोड्डा जिला प्रशासन को करना है, जो अब तक नहीं किया जा रहा है. इसमें अड़चन पैदा किया जा रहा है, जो सही नहीं है. राजनीति के चलते जिले के विकास की योजनाओं को बाधित करने का काम किया जा रहा है. इस अड़चन को अविलंब दूर करने का आग्रह जिला प्रशासन से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >