ढोलिया पुल पर खतरे की घंटी, टूटा गाइड वॉल दे रहा हादसे को न्योता

गोड्डा-मेहरमा NH-133 पर ढोलिया पुल का गाइड वॉल टूटा. 100 साल पुराने पुल पर हादसे का खतरा, ग्रामीण चिंतित. जल्द मरम्मत की मांग.

मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-मेहरमा राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर ढोलिया नदी में बने पुल का टूटा गाइड वॉल हादसे को आमंत्रण दे रहा है. करीब सौ वर्ष पुराने इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. गाइड वॉल टूटने के बाद यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर भारी वाहनों का भी दबाव रहता है.

क्षतिग्रस्त गाइड वॉल | Prabhat Khabar Network

हाइवा की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ गाइड वॉल

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15 से 20 दिन पूर्व एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बालू लदे हाइवा ने पुल के गाइड वॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया था. घटना के करीब 20 दिन बाद भी इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक ठोस पहल नहीं हुई है.

रात में बढ़ जाता है हादसे का खतरा

गाइड वॉल टूटे रहने से पुल पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. रात के समय खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि क्षतिग्रस्त हिस्से के पास न तो चेतावनी संकेतक लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गयी है. ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत नहीं होने पर बड़ी अनहोनी की आशंका जतायी है.

दीपिका पांडेय सिंह ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को दिये जाने पर उन्होंने चिंता जतायी. मंत्री ने क्षतिग्रस्त गाइड वॉल की तस्वीर मंगवाकर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और जिले के वरीय अधिकारियों से बात कर जल्द गाइड वॉल का निर्माण कराने की पहल की जाएगी.

मरम्मत के साथ सुरक्षा व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने के साथ चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था लगाने की मांग की है. साथ ही पुल की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >