श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह पिलाया गया शरबत पानी

मोहनपुर खदहरामाल शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शिव मंदिर प्रांगण से 501 कन्याओं व महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर मोहनपुर चौक, महागामा ब्लॉक चौक, गंगासागर मोड़, बसुवा चौक, महागामा दुर्गा मंदिर प्रांगण होते हुए महागामा बाजार का भ्रमण किया. कलश यात्रा में भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी देवताओं का वेश धारण कर छोटे-छोटे बच्चों ने लोगों को भावविभोर कर दिया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव में थिरकते हुए साथ चल रहे थे. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह शरबत पानी पिलायी गयी. कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर कथा वाचक दिनेशानंद जी महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित कर आरती पूजन किया एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. कलश यात्रा में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष उदय भगत, मोहन केसरी, शंकर जायसवाल, रंजीत गुप्ता, अरविंद पोद्दार, भोला साह, नंदकिशोर साह, शिवम कुमार, कृष्णा कुमार सहित श्रद्धालुओं की भीड़ साथ चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >