प्रतिनिधि, मेहरमा प्रखंड क्षेत्र की तुलाराम भुस्का पंचायत के प्रतापपुर गांव में 24 घंटे के हरिनाम संकीर्तन को लेकर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कलश शोभायात्रा निकाली गई. पंडित मनोज चौबे की अगुआई में आयोजित इस यात्रा में 301 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया. पंचमुखी हनुमान मंदिर तालाब में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ कलश भरवाया गया. इसके बाद सभी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर तपती धूप में जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रतापपुर, घोरीचक समेत अन्य गांवों का भ्रमण करती हुईं आगे बढ़ीं. यात्रा के दौरान गूंजते भक्ति भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया. भ्रमण के उपरांत सभी श्रद्धालु काली स्थान स्थित हरिनाम संकीर्तन स्थल पहुंचे. भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए पंचायत की मुखिया मौसम देवी एवं उनके पति पवन मिश्रा ने शर्बत की व्यवस्था कराई. वहीं जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा पानी और शर्बत का वितरण किया गया. आयोजन की व्यवस्था में विजय कुमार साह, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, सोनू कुमार, रोहन कुमार, कृष्णदेव शर्मा, बुद्धिनाथ राम और संतोष सोनी सक्रिय रूप से जुटे रहे.
तपती धूप में भक्ति का उत्साह, 301 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

तपती धूप में भक्ति का उत्साह, 301 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
Copied link
तुलाराम भुस्का पंचायत के प्रतापपुर गांव में 24 घंटे के हरिनाम संकीर्तन के अंतर्गत श्रद्धा और भक्ति से भरी कलश शोभायात्रा निकाली गई। पंडित मनोज चौबे के नेतृत्व में 301 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। पंचमुखी हनुमान मंदिर तालाब में पूजा के बाद कन्याएं कलश लेकर गांवों में भक्ति भजनों के साथ निकलीं। गर्मी के मद्देनजर पंचायत मुखिया और अन्य लोगों ने शर्बत एवं ठंडा पानी वितरित किया। आयोजन में कई सदस्य सक्रिय参与 रहे।