गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की कवायद तेज, डीसी ने परसपानी में चिह्नित भूमि का लिया जायजा

गोड्डा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रशासन एक्शन में है. उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने पथरगामा के परसपानी में औद्योगिक पार्क के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया. इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है.

गोड्डा/पथरगामा : डीसी लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के परसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान डीसी ने चिह्नित भूमि की स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग और आसपास की आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की उपलब्धता, संपर्क पथ, बिजली-पानी की स्थिति और अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली.

औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना प्राथमिकता

डीसी ने कहा कि गोड्डा जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है. इंडस्ट्रियल पार्क के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे. युवाओं को अपने जिले में ही काम मिल सकेगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

सड़क, बिजली-पानी समेत सुविधाओं पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल पार्क के विकास के लिए समुचित कार्ययोजना तैयार की जाए. सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाये. सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए.

लघु और मध्यम उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे स्थानीय उद्यमियों और निवेशकों को बेहतर अवसर मिलेंगे. प्रस्तावित पार्क के माध्यम से लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. मौके पर पथरगामा बीडीओ नीतेश कुमार गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >