सर्वश्रेष्ठ मुखिया के रूप में भागो मरांडी को बीडीओ ने किया सम्मानित

दलदली गोपालपुर पंचायत के विकास में दिया है महत्वपूर्ण योगदान

बोआरीजोर प्रखंड के पंचायती राज के सभागार भवन में पंचायती राज दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू, जीपीएस किशोर झा, सहायक अभियंता नीतीश कुमार, बीपीओ तारीक अजीज, मुखिया भागो मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान बीडीओ ने सर्वश्रेष्ठ मुखिया के रूप में दलदली गोपालपुर पंचायत के मुखिया भागो मरांडी को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. बीडीओ ने कहा कि लगातार तीन बार पंचायत से मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई है और पंचायत के विकास में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सरकार की योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने अपना अहम योगदान दिया है. पंचायत के सभी व्यक्ति से मिलजुल कर विकास करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रखंड के सभी 22 पंचायत में सर्वेक्षण के दौरान इन्हें सर्वश्रेष्ठ मुखिया के उपाधि से सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन दिखाया गया. पंचायती राज का महत्व एवं इसकी भूमिका के बारे में चर्चा किया गया. महिला सशक्तिकरण जल एवं स्वच्छता समिति के कार्य एवं स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गयी. प्रखंड कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं पौधरोपण का कार्य भी किया गया. मौके पर अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह, सुरेश मरांडी, आनंद मरांडी, गयासुद्दीन अंसारी, रूप लाल सोरेन, अनिरुद्ध, मिस्त्री हांसदा, राजाराम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >