डीसी जिशान कमर के निर्देश पर अपर समाहर्ता प्रेम लता मुर्मू, एसडीओ बैजनाथ उरांव, डीसीएलआर रितेश कुमार जायसवाल द्वारा अंचल अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय के विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय में कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी. योजना के निष्पादन के बारे में पूछा गया. निरीक्षण के दौरान पंजियों में आवश्यक कमियों को देखते हुए दूर करने का निर्देश वरीय अधिकारियों ने दिया. समय-समय पर राजस्व शिविर लगाये जाने का निर्देश दिया गया. राजस्व शिविर के माध्यम से दावा खारिज का शुद्धि पत्र शिविर के माध्यम से लाभुुकों के बीच बांटा गया. इस बाबत जानकारी देते हुए डीसीएलआर श्री जायसवाल ने बताया कि यह रूटिंग जांच अभियान है. निरीक्षण किये जाने की प्रक्रिया है. इससे काम करने के तरीके में सुधार आता है. साथ ही संबंधित अधिकारी को इसके माध्यम से और भी विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया. मौके पर अंचल कार्यालय के विभिन्न कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
