कदाचार मुक्त माहौल में संचालित हो रही मैट्रिक की परीक्षा

परीक्षा के सफल संचालन के लिए अभिभावकों का सहयोग जरूरी : केंद्राधीक्षक

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित चार केंद्रों में झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है. प्रखंड मुख्यालय स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज केंद्र के केंद्राधीक्षक अशफाक खालिद ने बताया कि कुल 406 छात्र-छात्राओं में से 405 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. बताया कि मंगलवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा ली गयी. केंद्राधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए छह कमरों में 26 विक्षकों को लगाया गया है. सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. साथ ही दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्ति किये गये हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अभिभावकों का सहयोग बहुत जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर छात्र एवं छात्राओं के सुविधा के लिए बिजली पानी का खास ख्याल रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >