कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य इशहाक अंसारी (65) के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. संघ के पुराने भवन में सुबह 8 बजे अध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई. इस अवसर पर मृतक अधिवक्ता इशहाक अंसारी के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उन्हें विनम्र एवं विवाद रहित व्यक्ति बताया गया. मृतक के सम्मान में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा एवं खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. दिवंगत इशहाक अंसारी सदर प्रखंड के जमनी के रहने वाले थे और वर्ष 1997 से विधि व्यवसाय से जुड़े थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का पूर्ण परिवार छोड़ गए. मौके पर मो समसु जोहा, रतन कुमार दत्त, अजित कुमार सिंह, धरमेन्द्र नारायण, अबुल कलाम आजाद, नूतन तिवारी, अफसर हसनैन, खुदा बक्श अंसारी, प्रदीप कुमार सिंह, तनवीर अहमद, सादिक अहमद, ईनाम अहमद, सुरेंद्र मंडल, रजत दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
अधिवक्ता इशहाक अंसारी के निधन पर शोकसभा
गोड्डा के जिला अधिवक्ता संघ ने इशहाक अंसारी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संघ के पुराने भवन में अध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में सुबह 8 बजे यह सभा हुई। अधिवक्ताओं ने इशहाक अंसारी को विनम्र और विवादरहित व्यक्तित्व वाला बताया। दो मिनट का मौन रखकर न्यायिक कार्यों से खुद को अलग किया गया। इशहाक अंसारी सदर प्रखंड के जमनी के निवासी थे और 1997 से विधि व्यवसाय में सक्रिय थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए। मौके पर कई अधिवक्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
