प्रतिनिधि, महागामा महागामा प्रखंड के जियाजोरी क्लस्टर में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता अभियान पर महिलाओं की बैठक आयोजित की गई. क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई. महिलाओं ने कहा कि गांव गांव और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी. ग्रामीणों से अपने गांव और पंचायत को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की जाएगी. महिलाओं ने चिंता जताई कि नवयुवक शराब सिगरेट तंबाकू तथा ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की चपेट में आ रहे हैं. इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. युवा राष्ट्र की शक्ति हैं और समाज तथा देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्हें नशे से दूर रखना समय की आवश्यकता है. निर्णय हुआ कि ग्रामीणों को एकजुट कर समुदाय परिवार मित्रों और स्वयं को नशामुक्त रखने का संकल्प दिलाया जाएगा. बैठक में सखी मंडल की सदस्य हीरामनी कुमारी सिंधु देवी रूपा देवी गेंदा देवी तेरेसा सोरेन सुलताना खातून एवं पिंकी देवी सहित जियाजोरी सीएलएफ की अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष तथा क्लस्टर के सामुदायिक समन्वयक संजीव कुमार और श्रवण कुमार उपस्थित थे. सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का जोरदार संकल्प लिया बैठक में समाप्त.
समुदाय को नशामुक्त बनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प
महागामा प्रखंड के जियाजोरी क्लस्टर में जेएसएलपीएस के तहत नशामुक्ति जागरूकता अभियान की महिलाओं की बैठक हुई। उसमें गांव-गांव जनसंपर्क कर नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त ग्राम बनाने पर चर्चा हुई। महिलाओं ने युवाओं में शराब, सिगरेट, तंबाकू और ब्राउन शुगर जैसी आदतों पर चिंता जताई। अभियान के तहत ग्रामीणों को एकजुट कर नशामुक्त संकल्प दिलाने और मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया।
