दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक घायल, रेफर

ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

मेहरमा थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेहरमा की ओर से एक मोटरसाइकिल जा रहा था. इस बीच डोई की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया. घायल युवक मेहरमा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी निर्मल टुडू को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ सुशांत कुमार ने घायल के पैर को कुचला देख बेहतर उपचार के लिए गोड्डा रेफर कर दिया. इस मामले में थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने बताया कि घायल युवक को जिस मोटरसाइकिल द्वारा ठोकर मारा गया था, वह फरार हो गया. घायल युवक की गाड़ी को थाना लाया गया है. घायल के परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >