ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता कामरेड नीलू पंडित ने की. बैठक में उपस्थित कामरेड राम जी साह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा गरीब किसान और मजदूर के हित में काम करती है और दलित एवं शोषित वर्ग की आवाज उठाने में अग्रणी रही है. राम जी साह ने बताया कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. प्रखंड कार्यालय में आवास, राशन कार्ड, मनरेगा और अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार से गरीब और मजदूर परेशान हैं. उन्होंने कहा कि गरीब लोग अपने कार्य के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते हैं, लेकिन उनका कार्य समय पर नहीं होता. उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. बैठक में संगठन की मजबूती, नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि 19 जून को महागामा के ऊर्जा नगर में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे और संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तय करेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 5 जून को ललमटिया कार्यालय में अंचल कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बाबूलाल किस्कू, राम सुंदर महतो, गुरु प्रसाद हाजरा, लखनदर लोहार, दिलीप हांसदा, सोनाराम मड़ैया, नरसिंह लोहार, मालती मुर्मू, संझली मुर्मू, प्रमिला बेसरा, फारूक अंसारी, हबीब अंसारी, सीता देवी, सुनीता हांसदा, आलोक राज और फुचु पंडित सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.
19 जून को महागामा में होगा जिला सम्मेलन : राम जी साह
ललमटिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल परिषद की बैठक आयोजित
